मिलाद-उन-नबी की पूर्व संध्या पर मुर्मु , धनखड़ ने दी शुभकामनाएं
27-Sep-2023 08:55 PM 6507
नयी दिल्ली, 27 सितंबर (संवाददाता) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने हजरत मुहम्मद साहब के जन्म दिन मिलाद-उन-नबी की पूर्व संध्या पर नागरिकों को शुभकमानाएं दी हैं और पैगंबर मुहम्मद के सद्भाव और भाईचारे के संदेश को याद रखने हुए मानवता के लिए मिल कर काम करने का आह्वान किया है। श्रीमती मुर्मु ने अपने संदेश में कहा है, “ पैगंबर मुहम्मद के जन्मदिन के उपलक्ष्य में मनाया जाने वाले मिलाद-उन-नबी के अवसर पर मैं सभी साथी नागरिकों, विशेषकर हमारे मुस्लिम भाइयों और बहनों को हार्दिक शुभकामनाएं देती हूं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^