मोदी देश में महिला सशक्तिकरण के लिए निरंतर कर रहे हैं कार्य: पटेल
14-Apr-2023 08:21 PM 6191
खरगोन, 14 अप्रैल (संवाददाता) मध्यप्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश में महिला सशक्तिकरण के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। उनके बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ, बेटी बढ़ाओ के संकल्प से निरंतर बहन-बेटियाँ सामाजिक और आर्थिक रूप से सशक्त हो रही हैं। श्री पटेल और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज जिले के महेश्वर में बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती समारोह एवं लाड़ली बहना सम्मेलन में शामिल हुए। राज्यपाल ने कहा कि उन्होंने मध्यप्रदेश के सभी 52 जिले घूमे हैं। मुख्यमंत्री श्री चौहान के नेतृत्व में मध्यप्रदेश में जनता की खुशहाली के लिए हर जगह अद्भुत कार्य हो रहे हैं, जिन्हें वे गिना नहीं सकते। बहन-बेटियों के कल्याण के लिए मध्यप्रदेश में अनेक योजनाएं संचालित हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^