सुभाष यादव ने राजनीति को समाज सेवा का माध्यम बनाया: अखिलेश
13-Apr-2023 09:57 PM 9237
खरगोन, 13 अप्रैल (संवाददाता) समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आज कहा कि स्वर्गीय सुभाष यादव यहां के लोगों के सुख-दुख में हमेशा शामिल रहे। उन्होंने लोगों को जोड़ा और उनसे अपने गहरे रिश्ते कायम किए। उन्होंने राजनीति को समाज सेवा का माध्यम बनाया। श्री यादव शाम को जिले के ग्राम बोरावां पहुुंचकर दिवंगत कांग्रेस नेता श्री यादव की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने जवाहरलाल नेहरू सहकारी शक्कर कारखाना परिसर सरवर देवला में पुष्पांजलि कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय श्री यादव के दोनों बेटे अरूण यादव और सचिन यादव भी यहां पर अपने लोगों की सेवा कर रहे हैं। क्षेत्र का विकास कर रहे हैं। गरीबों और किसानों की भलाई के लिए समर्पित होकर जनसेवा कर रहे हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^