समाज में समरसता लाने के लिए सामाजिक समरसता कुटुम्बकम तैयार किए जाएंगे: प्रहलाद
12-Apr-2023 11:19 PM 5007
सागर, 12 अप्रैल (संवाददाता) केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण एवं जलशक्ति मंत्री प्रहलाद पटेल ने कहा कि समाज में समरसता लाने के लिए सामाजिक समरसता कुटुम्बकम तैयार किये जायेंगे। ऐसे एक हजार कुटुम्बकम का निर्माण किया जाएगा, जिनके जरिये सामाजिक समरसता बनाएं रखने का कार्य किया जाएगा। श्री पटेल ने सागर जिले के जनपद पंचायत शाहगढ़ के ग्राम रूरावन में माते-मुखियांजनों का शाल श्रीफल से सम्मान किया। उन्होंने कहा कि समरसता कुटुम्बकम में लोग बिना किसी भेद भाव के सुख दुख में शामिल होंगे। उन्होंने कहा यदि हम किसी को अपना परिवार माने तो उसके हर सुख-दुख में बराबरी के भागीदार बनें, उनकी मदद करें।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^