मोदी के अयोध्या दौरे को लेकर तैयारियां तेज
27-Dec-2023 07:47 PM 7520
अयोध्या, 27 दिसम्बर (संवाददाता) मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की नगरी अयोध्या में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के अयोध्या दौरे को लेकर प्रशासन ने तैयारियों को तेज कर दिया है। तीस दिसम्बर को एयरपोर्ट से अयोध्या रेलवे स्टेशन तक करीब पन्द्रह किलोमीटर मार्ग पर सडक़ के दोनों ओर बैरीकेडिंग की तैयारियां शुरू हो गयी हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार रामपथ व धर्मपथ से जुडऩे वाली गलियों व सम्पर्क मार्गों को उस दिन सीज कर दिया जायेगा। मुख्य मार्ग पर वाहनों के साथ पैदल चलने पर भी रोक रहेगी। यह यातायात सुबह सात बजे से प्रधानमंत्री के वापस जाने तक लागू रहेगा। अयोध्या रेलवे स्टेशन का प्लेटफार्म नम्बर एक सुबह से ही सील रहेगा। यहां सिर्फ पास धारक ही आ सकेंगे।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^