समाजवादी महिला सभा का सम्मेलन लोहिया सभागाार में आयोजित किया जाएगा
27-Dec-2023 07:50 PM 4689
लखनऊ 27 दिसंबर (संवाददाता) समाजवादी महिला सभा का सम्मेलन गुरुवार को यहां पार्टी के मुख्यालय में डॉ. राममनोहर लोहिया सभागार में आयोजित किया जाएगा। समाजवादी महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष जूही सिंह ने आज बताया कि राष्ट्रीय, प्रदेश और जिले की पदाधिकारी कल बड़ी संख्या में महिला सम्मेलन में भाग लेंगी। उन्होंने कहा कि महिला सम्मेलन में महिला संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत कर 2024 के लोकसभा चुनाव में महिला विरोधी भाजपा सरकार को हटाने और समाजवादी पार्टी गठबंधन के प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित करने के लिए महिलाएं संकल्प लेंगी। सम्मेलन के मुख्य अतिथि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव होंगे।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^