मोदी के जन्मदिन पर दिल्ली से 73 स्वच्छता प्रहरी विमान से रामलला के दर्शन को जाएंगे
13-Sep-2023 08:15 PM 6639
नयी दिल्ली, 13 सितंबर (संवाददाता) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर दिल्ली से 73 ‘स्वच्छता प्रहरियों’ (सफाईकर्मियों) का एक दल अयोध्या जा कर वहां रामलला के दर्शन करेगा और उनके स्वस्थ एवं सुदीर्घ जीवन की कामना करेगा। यह जानकारी पूर्वी दिल्ली के पूर्व मेयर और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता श्यामसुंदर अग्रवाल ने यहां बुधवार को दी जो इस यात्रा के सूत्रधार हैं। इस दल को विमान से 16 सितंबर को लखनऊ ले जाया जाएगा और अगले दिन श्री मोदी के 73वें जन्मदिन पर वे सड़क मार्ग से अयोध्या पहुंचेंगे।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^