मोदी के नेतृत्व में भारत विकसित भारत के रूप में उभरने की दहलीज पर-सिंह
04-Oct-2023 09:53 PM 1726
जयपुर 04 अक्टूबर (संवाददाता) केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत विकसित भारत के रूप में उभरने की दहलीज पर है और पिछले नौ वर्षों में इस लक्ष्य को प्राप्त करने का जमीनी कार्य प्रभावी ढंग से पूरा किया गया है। डा सिंह बुधवार को जयपुर में सुशासन पर दो दिवसीय क्षेत्रीय सम्मेलन का उद्घाटन करने के बाद अपने संबोधन में यह बात कही। उन्होंने "विकसित" भारत बनाने के लिए भारत की अमृत काल यात्रा की सराहना की। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने नागरिकों को सुशासन और सेवाओं की बेहतर डिलीवरी के लिए नए युग की प्रौद्योगिकियां अपनाने के अनेक कदम उठाए हैं और इनमें से कई व्यवहारों को व्यापक रूप से साझा किया जाना चाहिए ताकि अन्य लोग भी इसका अनुकरण कर सकें। उन्होंने कहा कि इनमें से कुछ सर्वोत्तम व्यवहार जैसे आकांक्षी जिले, गतिशक्ति और कोविड वैक्सीन रोल मॉडल में बदल गई हैं और अन्य देशों द्वारा भी इसका उल्लेख किया जा रहा है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^