राजस्थान में इस बार करीब 50 लाख मतदाता बढ़े-गुप्ता
04-Oct-2023 08:39 PM 7120
जयपुर, 04 अक्टूबर (संवाददाता) राजस्थान में आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर निर्वाचन विभाग ने मतदाता सूचियों के द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत बुधवार को राज्य के सभी दो सौ विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की फोटोयुक्त मतदाता सूचियों का अन्तिम प्रकाशन कर दिया और इस बार 50 लाख मतदाता बढ़े हैं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने आज यहां मीडिया को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अन्तिम प्रकाशन की तिथि तक राज्य में पांच करोड़ 26 लाख 80 हजार 545 मतदाता पंजीकृत हैं। इनमें से दो करोड़ 73 लाख 58 हजार 627 पुरूष एवं दो करोड़ 51 लाख 79 हजार 422 महिला मतदाता सम्मिलित हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश में मतदाता सूचियों के इस विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के दौरान छह लाख 96 हजार 424 मतदाताओं की वृद्धि हुई है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^