मोदी के विदेश दौरे से लौटने के बाद भाजपा कर सकती है सरकार बनाने का दावा
09-Feb-2025 11:50 PM 6646
नयी दिल्ली 09 फरवरी (संवाददाता) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में शानदार जीत करने के बाद नयी सरकार के गठन की कवायद शुरू कर दी है और उम्मीद की जा रही है कि पार्टी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विदेश दौरे से लौटने के बाद सरकार बनाने का दावा पेश कर सकती है। दिल्ली प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने उपराज्यपाल वी.के. सक्सेना को पत्र लिख कर मिलने के लिए समय मांगा है। श्री सचदेवा के साथ उसके सभी नवनिर्वाचित विधायक और दिल्ली के सभी सात सांसद भी श्री सक्सेना से मिलने जाएंगे।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^