मोदी की जुबान पर भी आने लगा है गारंटी शब्द-गहलोत
27-Oct-2023 10:32 PM 7780
जयपुर 27 अक्टूबर (संवाददाता) मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा है कि कांग्रस की गारंटियों एवं नीतियों की वजह से राजस्थान की जनता में विश्वास जम गया हैं और विश्वास का नाम कांग्रेस, तरक्की का नाम कांग्रेस एवं भरोसे का नाम ही कांग्रेस हो गया है वहीं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की जुबान पर भी गारंटी शब्द आने लगा है। श्री गहलोत शुक्रवार को यहां प्रेस वार्ता में यह बात कही। उन्होंने कहा कि हमारी गारंटी एक मॉडल बन गया हैं और प्रधानमंत्री खुद इसे फोलो करने लगे है और कहने लगे यह मोदी की गारंटी है। उन्होंने कहा कि हमारी गारंटियों से घबराकर गारंटी शब्द उनकी जुबान पर आने लगा है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि चुनाव से पहले श्री मोदी ने दो करोड़ लोगों को रोजगार, 15 लाख खाते में आने सहित कई वादे किए लेकिन आज इनकी देश में कहीं कोई चर्चा नहीं हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^