मोदी ने डी.बी. चंद्रेगौड़ा के निधन पर जताया शोक
07-Nov-2023 07:43 PM 8226
नयी दिल्ली, 07 नवंबर (संवाददाता) प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने कर्नाटक के वायोवृद्ध राजनीतिज्ञ और राज्य विधान सभा के पूर्व अध्यक्ष दारादाहल्ली बायरेगौड़ा (डी.बी.) चंद्रेगौड़ा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने एक्स पर पोस्ट में कहा,‘‘श्री डी.बी. चंद्रेगौड़ा जी के निधन से बहुत दु:ख हुआ है। जनसेवा के प्रति निष्‍ठावान और एक सांसद, विधायक तथा कर्नाटक में मंत्री के रूप में उनके व्यापक अनुभव ने एक अमिट छाप छोड़ी है। हमारे संविधान के बारे में उनकी गहरी समझ और सामुदायिक सेवा के प्रति प्रतिबद्धता उल्लेखनीय रही। मैं उनके परिवार और समर्थकों के प्रति हार्दिक संवेदनाएं व्‍यक्‍त करता हूं। ओम शांति।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^