मोदी ने जातीय जनगणना के सवाल पर एक शब्द नहीं बोला: राहुल
22-Nov-2023 10:32 PM 6820
भरतपुर 22 नवंबर (संवाददाता) कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने जातिगत जनगणना की मांग को दोहराते हुए कहा है कि जातीय जनगणना के सवाल पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एक शब्द नहीं बोला है। श्री राहुल गांधी बुधवार को भरतपुर सम्भाग के धौलपुर, राजाखेड़ा एवं भरतपुर के नदबई में कांग्रेस प्रत्याशियों के समर्थन में आयोजित जनसभाओ को संबोधित करते हुए यह बात कही। उन्होंने कहा कि जब उन्होंने संसद में यह माँग उठाई तो भाजपा कांपने लग गई। उन्होंने कहा “प्रधानमंत्री 12 करोड़ की गाड़ी में घूमते हैं, खुद को ओबीसी बताते हैं, देश को बताओ देश में ओबीसी कितने हैं। उन्होंने कहा कि भाषण में मोदी कहते हैं, देश में एक ही जात है गरीब, अगर देश में जाति गरीब है तो आप ओबीसी कैसे हैं। अगर देश में गरीब जाति है तो अमीर कौन है। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार में बड़े 90 अधिकारियों में दलित ओबीसी आदिवासी कितने हैं। श्री राहुल गांधी ने कहा कि आंकड़ा देख मैं हिल गया। 90 में से सिर्फ तीन अधिकारी ओबीसी हैं। ओबीसी की आबादी कम से कम 50 प्रतिशत है। ओबीसी अफसरों को कोई काम नहीं दिया गया। सरकार चलाने में ओबीसी का कोई लेना देना नहीं है। उन्होंने भारत माता के जयकारे लगवाते लोगो से पूछा “भारत माता क्या है, जमीन तो नहीं हो सकती। भारत माता देश की जनता है, आपकी ऊर्जा, सपने और आवाज भारत माता है। मैंने संसद में जातिगत जनगणना की आवाज उठाई। जो धन भारत में पैदा होता है, वह किसके हाथों में है। मैंने संसद में ये दो सवाल किए। मैंने मांग की- हमें जातीय जनगणना करानी चाहिए।” उन्होंने कहा कि देश को विधायक एवं सांसद नहीं चलाते। देश को आईएएस अफसर चलाते हैं। विधायक सांसद पांच साल के लिए आते हैं, अधिकारी 35 साल तक काम करते हैं। देश को 90 लोग चलाते हैं। कैबिनेट सचिव और 90 अफसर पीएम के साथ मिलकर देश चलाते हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^