मोदी ने नागालैंड के लोगों को राज्य स्थापना दिवस पर दी बधाई
01-Dec-2023 04:38 PM 8727
नयी दिल्ली 01 दिसंबर (संवाददाता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को नागालैंड के स्थापना दिवस पर प्रदेशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी और नागालैंड के विकास तथा राज्य की सफलता की यात्रा के सुदृढ़ होने की कामना की है। श्री मोदी ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट में कहा, “नगालैंड के लोगों को राज्य स्थापना दिवस की शुभकामनाएं। राज्य के आकर्षक इतिहास, रंगीन त्योहारों और गर्मजोशी से भरे लोगों की बहुत प्रशंसा की जाती है। यह दिवस विकास और सफलता की दिशा में नगालैंड की यात्रा को मजबूती प्रदान करे।” गौरतलब है कि 1962 में संसद द्वारा नागालैंड राज्य अधिनियम पारित करने के बाद नागालैंड राज्य अपने अस्तित्व में आया। नागालैंड में अस्थायी सरकार 30 नवंबर,1963 को भंग कर दी गई और एक दिसंबर, 1963 को आधिकारिक तौर पर नागालैंड काे राज्य का दर्जा प्राप्त हुआ और कोहिमा को इस राज्य की राजधानी घोषित की गयी थी।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^