मोदी ने नेहरू को उनकी जयंती पर दी श्रद्धांजलि
14-Nov-2023 02:27 PM 2751
नयी दिल्ली, 14 नवंबर (संवाददाता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को भारत के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की। श्री मोदी ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट करते हुए कहा, “हमारे पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू जी को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि।” आज ही के दिन 14 नवंबर, 1889 को पंडित जवाहरलाल नेहरू का जन्म हुआ था। उनके सम्मान में ही नेहरू जयंती पर बाल दिवस मनाया जाता है। बच्चे प्यार से उन्हें चाचा नेहरू बुलाते हैं। पूर्व प्रधानमंत्री नेहरू 1930 और 1940 के दशक में भारतीय राष्ट्रवादी आंदोलन के एक प्रमुख नेता थे। वर्ष 1947 में भारत की स्वतंत्रता के बाद उन्होंने 16 वर्षों तक देश के पहले प्रधानमंत्री के रूप में अपनी सेवा दी थी। इस अवसर पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और कांग्र्रेस नेता सोनिया गांधी ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। श्री खड़गे और कांग्रेस नेता सोनिया गांधी आज पंडित नेहरू के समाधि स्थल शांति वन पहुंचे और उन्हें पुष्प अर्पित किए। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर आज उन्हें नमन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। श्री गांधी ने कहा “पंडित जवाहर लाल नेहरू एक सोच हैं-स्वतंत्रता की, प्रगति की, न्याय की। भारत माता को आज अपने 'हिंद के जवाहर' के इन्हीं मूल्यों की ज़रूरत है, एक विचारधारा की तरह, हर दिल में।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^