स्वस्थ भविष्य के लिए जन आंदोलन की आवश्यकता: पाल
14-Nov-2023 04:32 PM 7624
नयी दिल्ली 14 नवंबर (संवाददाता) नीति आयोग के स्वास्थ्य सदस्य डाॅ. वी के पाल ने मंगलवार को कहा कि आने वाली पीढ़ी का स्वस्थ भविष्य सुनिश्चित करने के लिए स्वास्थ्य प्रणालियों को मजबूत करना जरूरी है और इस उद्देश्य को प्राप्त करने में जन आंदोलन की आवश्यकता है। डॉ. पॉल ने यहां 42वें भारत अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में स्वास्थ्य मंडप का उद्घाटन करते हुए कहा कि बीमारियों के प्रति जागरूकता पैदा करना बहुत आवश्यक है। बीमारियों का प्रतिकूल प्रभाव समाप्त करने पर भी बल दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि जन आंदोलन से जनता के बीच जागरूकता पैदा होगी और अच्छी स्वास्थ्य प्रक्रियाओं से व्यवहार में बदलाव आएगा।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^