मोदी ने शांति भूषण के निधन पर शोक व्यक्त किया
31-Jan-2023 11:45 PM 2113
नयी दिल्ली 31 जनवरी (संवाददाता) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज पूर्व कानून मंत्री और वरिष्ठ अधिवक्ता शांति भूषण के निधन पर शोक व्यक्त किया। श्री मोदी ने ट्वीट किया कि उन्हें कानूनी क्षेत्र में उनके योगदान और वंचितों के लिए बोलने के जुनून के लिए याद किया जाएगा। उनके निधन से दुखी हूं। उनके परिवार के प्रति संवेदनाएं। ओम शांति। मोरारजी देसाई सरकार में कानून मंत्री रहे वरिष्ठ अधिवक्ता शान्ति भूषण (97) का मंगलवार को निधन हो गया था। श्री भूषण 1960 के दशक के आखिरी वर्षों में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के कांग्रेस से निष्कासन के दौर में बनी कांग्रेस संगठन (कांग्रेस ओ) पार्टी के सदस्य थे। इस पार्टी का 1977 में जनता पार्टी में विलय हो गया। आपात काल के बाद 1977 में हुए चुनाव में जनता पार्टी की जीत के बाद बनी मोरारजी देसाई सरकार में वह कानून मंत्री बनाये गये थे। बाद में वह भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से भी जुड़ गये थे। लोकपाल के लिए अन्ना हजारे के नेतृत्व वाले में भी उन्होंने सहयोग किया था। श्री भूषण और उनके पुत्र प्रशांत भूषण 2012 में आम आदमी पार्टी के संस्थापक सदस्यों में शामिल थे, हालांकि दोनों ने जल्द ही पार्टी से किनारा कर लिया था।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^