युद्ध और दंगा मुक्त विश्व समय की आवश्यकता: इंद्रेश
31-Jan-2023 10:22 PM 2781
नयी दिल्ली 31 जनवरी (संवाददाता) राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य और राष्ट्रीय सुरक्षा जागरण मंच के संरक्षक इंद्रेश कुमार ने आतंकवादी और माओवादी कृत्यों की कड़ी निन्दा करते हुए कहा है कि इस समय युद्ध और दंगा मुक्त विश्व की अत्यंत आवश्यकता है। श्री इंद्रेश कुमार ने मंगलवार को आजादी की 75 वीं वर्षगांठ के अवसर पर आजादी का अमृत महोत्सव के उपलक्ष में हिमालय हिन्द राष्ट्र समूह , राष्ट्रीय सुरक्षा जागरण मंच तथा जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ़ लैंगवेज लिट्रेचर एंड कल्चर स्ट्डीज के संयुक्त तत्त्वाधान में ‘भारत और मध्य एशिया ऎतिहासिक, सांस्कृतिक एवं व आर्थिक सम्पर्क ’ विषय पर आयोजित द्विदिवसीय अंतर्राष्ट्रीय सेमिनार का समापन सत्र को संबोधित करते हुए कहा कि छुआछूत मुक्त विश्व मानवता का सच्चा पर्याय बन सकता है। उन्होंने महाभारत के पात्र नकुल एवं सहदेव की मध्य एशियाई देशों की यात्राओं के माध्यम से प्राचीन इतिहास और संस्कृति को जोड़ा और कहा कि मध्य एशियाई देशों के साथ भारतीय मुद्रा में व्यापार करने तथा मातृभाषा एवं हिंदी को बढ़ाने पर जोर दिया जाना चाहिए।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^