मोदी तीन जुलाई को हैदराबाद में जनसभा को करेंगे संबोधित
25-Jun-2022 06:27 PM 6508
हैदराबाद 25 जून (AGENCY) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन जुलाई को यहां परेड ग्राउंड में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय महासचिव और तेलंगाना प्रभारी तरुण चुग ने शनिवार को यहां नामपल्ली में राज्य भाजपा मुख्यालय में संवाददाताओं को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक दो और तीन जुलाई को हैदराबाद में होगी। उन्होंने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा, केंद्रीय मंत्रियों, मुख्यमंत्रियों और उप-मुख्यमंत्रियों सहित भाजपा के शीर्ष नेताओं के अलावा कई अन्य नेता भी इस बैठक में भाग लेंगे। उन्होंने कहा कि बैठक के दौरान राजनीतिक सहित कई अन्य प्रस्ताव पारित किए जाएंगे। इस अवसर पर श्री चुघ ने तेलंगाना भाजपा के ‘वेब अभियान’ का भी अनावरण किया।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^