मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन से पैरा ओलंपिक एसोसिएशन ऑफ़ झारखंड के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की
12-Jun-2024 06:44 PM 4578
रांची, 12 जून (संवाददाता) झारखंड के मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन से आज बूटी रोड, मोरहाबादी रांची स्थित आवास में पैरालम्पिक एसोसिएशन ऑफ झारखंड के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। मौके पर मुख्यमंत्री को प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों द्वारा अवगत कराया गया कि आगामी 13 जून से 19 जून 2024 तक आयोजित होने वाले भारत बनाम थाईलैंड के बीच दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय पारा थ्रो बॉल प्रतियोगिता में झारखंड के 9 पैरालम्पिक खिलाड़ियों का चयन भारतीय टीम में हुआ है। मौके पर मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल को राज्य सरकार की ओर से झारखंड के चयनित खिलाड़ियों को हर संभव मदद किए जाने का आश्वासन दिया है। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर पूरी टीम को अपनी ओर से हार्दिक शुभकामनाएं दी है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^