मुख्यमंत्री से ऑटो एवं ई-रिक्शा चालकों की मुलाकात
14-May-2023 11:07 PM 6661
जयपुर, 14 मई (संवाददाता) राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से रविवार को प्रदेशभर से आए राजस्थान ई एवं ऑटो रिक्शा महासंघ के सदस्यों का प्रतिनिधिमण्डल ने आज यहां मुलाकात की। श्री गहलोत से यह प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री निवास पर मिला। इस मौके मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार वंचित वर्गाें के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री चिरंजीवी बीमा योजना के माध्यम से 25 लाख रुपए तक का निःशुल्क इलाज दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना में 10 लाख रुपए तक का दुर्घटना बीमा दिया जा रहा है। गिग वर्कर्स के हितों की रक्षा करने एवं उन्हें शोषण से बचाने के लिए गिग वर्कर्स वेलफेयर बोर्ड की स्थापना की गई है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^