मुर्मू चेन्नई पहुंची
05-Aug-2023 10:25 PM 2254
चेन्नई 05 अगस्त (संवाददाता) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शनिवार शाम को तमिलनाडु और पुड्डुचेरी के दो दिवसीय दौरे पर यहां पहुंची। राज्यपाल आर एन रवि , मुख्यमंत्री एम के स्टालिन और वरिष्ठ अधिकारियों ने हवाईअड्डे पर राष्ट्रपति का स्वागत किया। श्रीमती मुर्मू रात्रि विश्राम तमिलनाडु राजभवन में करेगी और रविवार को मद्रास विश्वविद्यालय के 165वें दीक्षांत समारोह में शामिल होगी। शाम को राज्यपाल राजभवन में राष्ट्रपति के सम्मान में रात्रिभोज का आयोजन करने की उम्मीद है। रात्रिभोज में मुख्यमंत्री एम के स्टालिन के अलावा, न्यायिक सदस्यों और अन्य गणमान्य लोगों के शामिल होने की उम्मीद है। श्रीमती मुर्मू के राजभवन के दरबार हॉल का नाम क्रांतिकारी तमिल कवि सुब्रमण्यम भारती के नाम पर ‘भारतियार मंडपम’ करने की भी संभावना है। सोमवार को, श्रीमती मुर्मू के पुड्डुचेरी के जिपमेर और ऑरोविले में एक कार्यक्रम में भाग लेने की उम्मीद है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^