मुर्मू ने दत्तात्रेय को सम्मानित किया
18-Jul-2023 09:27 AM 1838
हैदराबाद/नयी दिल्ली, 17 जुलाई (संवाददाता) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोमवार को नयी दिल्ली में भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी (आईआरसीएस) की वार्षिक आम सभा की बैठक के दौरान हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। यह पुरस्कार देश में 2021-22 के दौरान ओडिशा के बाद सबसे अधिक सदस्य बनाने और धन उत्पन्न करने वाली आईआरसीएस की हरियाणा इकाई की मान्यता में दिया गया। राष्ट्रपति आईआरसीएस की अध्यक्ष हैं। श्री दत्तात्रेय आईआरसीएस की हरियाणा राज्य शाखा के अध्यक्ष है। इस अवसर पर हरियाणा राज्य शाखा के आईआरसीएस महासचिव डा़ मुकेश अग्रवाल भी उपस्थित थे।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^