मुर्मु ने बादल फटने की घटना पर जताया शोक
05-Aug-2025 10:57 PM 6419
नयी दिल्ली, 05 अगस्त (संवाददाता) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने उत्तरकाशी के धराली में बादल फटने से आयी बाढ़ की घटना पर गहरा दुख प्रकट करते हुए पीड़ित परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। श्रीमती मुर्मु ने कहा, “उत्तरकाशी में बादल फटने की घटना का समाचार अत्यंत दुखद है। पीड़ित परिवारों के प्रति मैं संवेदना व्यक्त करती हूं और राहत तथा बचाव कार्यों में सफलता की कामना करती हूं।” गौरतलब है कि मंगलवार दिन में उत्तरकाशी गंगोत्री मार्ग में हर्षिल के नजदीक धराली में बादल फटने की घटना के बाद बाढ़ आ गयी जिसके कारण कई घर, होटल और दुकानें क्षतिग्रस्त हो गयी। इस घटना में कई लोगों के मारे जाने की आशंका है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^