नारी सशक्तिकरण के लिए युगांतरकारी कदम उठाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हार्दिक अभिनंदन: रघुवर दास
19-Sep-2023 08:10 PM 3707
रांची, 19 सितंबर (संवाददाता) भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023 के माध्यम से नारी सशक्तिकरण के लिए युगांतरकारी कदम उठाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हार्दिक अभिनंदन। श्री दास ने आज यहां कहा कि प्रधानमंत्री ने 2014 के बाद से ही नारी सशक्तिकरण के लिए कई बड़े कदम उठाए हैं, जिसने नारी को सम्मान और सुरक्षा के साथ जीने का अधिकार देने का कार्य किया है। स्वच्छ भारत मिशन के तहत पूरे देश में शौचालय बनवाए गए, महिलाओं को प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से घर दिया गया। उज्जवला योजना के माध्यम से महिलाओं को धुएं से राहत दी गई, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान चलाकर लिंगानुपात में व्यापक सुधार किया गया।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^