अर्जुन मुंडा ने लोकसभा में 'नारी शक्ति वंदन अधिनियम' पेश किये जाने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत किया
19-Sep-2023 08:16 PM 6635
रांची, 19 सितंबर (संवाददाता) केंद्रीय जनजातीय मामलों के मंत्री अर्जुन मुंडा ने आज लोकसभा में 'नारी शक्ति वंदन अधिनियम' पेश किये जाने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि यह एक ऐसा निर्णय है, जिससे हमारी नारी शक्ति को सही मायने में उनका अधिकार मिलेगा। मोदी जी ने अपने भाषण में सही कहा कि "महिलाओं को अधिकार देने, उन्हें शक्ति देने जैसे पवित्र कामों के लिए शायद ईश्वर ने मुझे चुना है।" नारी शक्ति वंदन अधिनियम के अंतर्गत लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 फीसदी सीटों पर आरक्षण का प्रावधान है। इसी 33 फीसदी में से एक तिहाई सीटें अनुसूचित जाति और जनजाति की महिलाओं के लिए आरक्षित की जानी है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^