29 सितंबर से 7 अक्टूबर तक झारखंड में 156 स्थानों पर होंगी छोटी सभाऐं :विश्व हिंदू परिषद
19-Sep-2023 08:20 PM 7385
रांची, 19 सितंबर (संवाददाता) विश्व हिंदू परिषद झारखंड प्रांत टोली के प्रमुख कार्यकर्ताओं की बैठक रांची के हरमू रोड स्थित प्रांत कार्यालय शक्ति आश्रम में प्रांत उपाध्यक्ष गंगा प्रसाद यादव की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक को संबोधित करते हुए प्रांत उपाध्यक्ष गंगा प्रसाद यादव ने आज कहा 8 अक्टूबर को रांची के धुर्वा स्थित श्री जगन्नाथ मैदान में होने वाला धर्मसभा ऐतिहासिक एवं भव्य होगा। उन्होंने कहा भगवान श्री रामलला का टाटवास अब पूर्ण होने वाला है। आगामी जनवरी माह में भव्य मंदिर में प्रतिष्ठापित होंगे। उन्होंने कहा इस पुण्य काल में सभी कार्यकर्ताओं को समय दान देना होगा। उन्होंने समस्त हिंदू जनमानस को 8 अक्टूबर को धर्मसभा में उपस्थित होकर भगवान श्री राम के प्रति अपनी श्रद्धा को अर्पण करने का आह्वान किये।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^