19-Sep-2023 08:27 PM
4741
रांची, 19 सितंबर (संवाददाता) आजसू पार्टी अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने कहा कि हेमंत सरकार की गलत नीतियों की वजह से आज राज्य का युवा ठगा हुआ महसूस कर रहा है और इस अव्यवस्था को बदलने और राज्य में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए हर वर्ग के युवाओं को राजनीति में आगे आना होगा।
श्री महतो ने आज हरमू, रांची स्थित केंद्रीय कार्यालय में आयोजित मिलन समारोह में यह बात कही। इस दौरान उमेश सिंह भोक्ता ने अपने हजारों समर्थकों के साथ आजसू पार्टी का दामन थामा। हरमू मैदान में हजारों समर्थक जुटे एवं रैली के रूप में हरमू स्थित आजसू पार्टी कार्यालय अपने पारंपरिक वेशभूषा एवं ढोल नगाड़ों के साथ पहुंचे। झारखण्ड के विभिन्न जिलों जैसे रांची, लातेहार, चतरा, सिमडेगा, गुमला, खूंटी, लोहरदगा, पलामू, पश्चिमी सिंहभूम, बोकारो, रामगढ़, हजारीबाग, धनबाद से सैकड़ों कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद थे।...////...