05-Nov-2023 08:02 PM
2711
सिरसा, 05 नवंबर (संवाददाता) भारतीय जनता पार्टी हरियाणा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष व सांसद नायब सिंह सैनी पहली बार सोमवार को सिरसा आ रहे हैं,जिनके स्वागत की तैयारियां जारी हैं। शहर के नेहरू पार्क में आयोजित समारोह में उनका अभूतपूर्व अभिनंदन किया जाएगा।
यह जानकारी देते हुए भाजपा के वरिष्ठ नेता गोबिंद कांडा ने बताया कि छह नवंबर को दिल्ली पुल से लेकर नेहरू पार्क जनसभा स्थल तक नायब सिंह का भव्य स्वागत होगा। सोमवार सुबह नायब सैनी महाराणा प्रताप चौक, विश्वकर्मा चौक,अंबेडकर चौक,भगवान परशुराम चौक,शहीद भगत सिंह चौक, सुभाष चौक, एकता चौक,स्काउट चौक,जगदेव सिंह चौक से होते हुए 12.50 बजे नेहरू पार्क स्थित अभिनंदन समारोह में पहुंचेंगे। उक्त सभी स्थानों पर प्रदेश अध्यक्ष नायब सिंह का भव्य स्वागत होगा।...////...