वैश्विक प्रतिस्पर्धा के दौर में आधुनिक शिक्षा अनिवार्यः रोहित
05-Nov-2023 08:06 PM 8481
शिमला, 05 नवंबर (संवाददाता) हिमाचल के शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने रविवार को डीएवी पब्लिक स्कूल कोटखाई के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि डीएवी संस्थान ने राष्ट्रीय स्तर पर शिक्षा के क्षेत्र में अभूतपूर्व योगदान दिया है और हमारी प्राचीन धरोहर का संरक्षण किया है। उन्होंने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि कि उन्होंने खुद डीएवी कॉलेज चंडीगढ़ से उच्च शिक्षा प्राप्त की है। श्री ठाकुर ने बताया कि वैश्विक प्रतिस्पर्धा के दौर में आधुनिक शिक्षा ग्रहण करना अनिवार्य है और छात्र-छात्राओं को कड़ी मेहनत करनी चाहिए और सकारात्मक कार्यों के प्रति प्रेरित होना चाहिए। उन्होंने बताया कि जुब्बल-नावर-कोटखाई विधानसभा क्षेत्र में शिक्षा के ढांचे को मजबूत बनाया जाएगा ताकि घरद्वार पर वंचित वर्गों को शिक्षा का लाभ मिलेगा।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^