नवीन ने डॉ. स्वामीनाथन के निधन पर जताया शोक
28-Sep-2023 07:16 PM 6355
भुवनेश्वर 28 सितंबर (संवाददाता) ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने प्रसिद्ध कृषि वैज्ञानिक डॉ. एमएस स्वामीनाथन के निधन पर शोक जताया है। श्री पटनायक ने अपने शोक संदेश में कहा, “प्रख्यात वैज्ञानिक डॉ. एम एस स्वामीनाथन के निधन से मुझे गहरा दुख हुआ है। भारत में हरित क्रांति के जनक के रूप में लोकप्रिय डॉ. स्वामीनाथन ने कृषि क्षेत्र में क्रांति लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और किसानों की स्थिति में बदलाव लाया। उन्होंने अपने पूरे जीवन में प्रौद्योगिकी के माध्यम से किसानों के सशक्तिकरण के लिए काम किया और किसानों के लिए उचित सार्वजनिक नीति की वकालत की।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^