राज्यपाल ने मलारी में आईटीबीपी, आर्मी और बीआरओ जवानों से मुलाकात कर बढाया हौसला
28-Sep-2023 07:24 PM 5299
चमोली (संवाददाता) उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह ने गुरुवार को चमोली जिले में चीन सीमा से सटे मलारी में भारत तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी), सेना और सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) के जवानों से मुलाकात की और उनका हौसला बढ़ाया। सामरिक दृष्टि से इस महत्वपूर्ण क्षेत्र के भ्रमण के दौरान राज्यपाल ने जवानों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में विषम परिस्थितियों में हमारे जवान निःस्वार्थ सेवाभाव से अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते है। उनके कारण हम और हमारा देश सुरक्षित है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^