नवीन निवास में रघुबर की पटनायक से मुलाकात पर कांग्रेस ने जताई आपत्ति
10-Nov-2023 08:26 PM 1456
भुवनेश्वर, 10 नवंबर (संवाददाता) ओडिशा कांग्रेस ने शुक्रवार को नवीन निवास में मुख्यमंत्री व बीजू जनता दल के प्रमुख नवीन पटनायक के साथ नवनियुक्त राज्यपाल रघुबर दास की मुलाकात पर कड़ी आपत्ति व्यक्त की और इसे प्रोटोकॉल का उल्लंघन बताया। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व वित्त मंत्री पंचानन कानूनगो ने नवीन निवास में राज्यपाल की मुख्यमंत्री से मुलाकात को प्रोटोकॉल का उल्लंघन बताया। उन्होंने मांग किया कि राज्यपाल कार्यालय और मुख्यमंत्री कार्यालय को बैठक के पीछे का कारण स्पष्ट करना चाहिए। ओडिशा के राज्यपाल रघुबर दास ने गुरुवार को मुख्यमंत्री नवीन पटनायक से उनके आवास पर जाकर मुलाकात की।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^