नीतीश ने प्रधानमंत्री मोदी को दी जन्मदिन की बधाई
17-Sep-2023 11:03 AM 2059
पटना 17 सितंबर (संवाददाता) बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। श्री कुमार ने रविवार को अपने शुभकामना संदेश में कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना है।” उल्लेखनीय है कि देश के चौदहवें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 73 साल के हो गये। उनका जन्म 17 सितंबर 1950 को महसाणा जिले के वडनगर में हुआ था।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^