देश में कोई भी सुरक्षित नहीं-डोटासरा
20-Aug-2021 08:30 PM 3837
जयपुर । पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 77वीं जयंती पर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में राजीव गांधी जयंती पर हुए कार्यक्रम के बाद मीडिया से बातचीत में कहा कि केंद्र सरकार पर एक बार फिर जासूसी के आरोप लगाते हुए जुबानी हमला बोला है। डोटासरा ने कहा कि देश में कोई भी सुरक्षित नहीं है। सब की जासूसी हो रही है। जिस राजीव गांधी ने देश को संचार क्रांति के माध्यम से दुनिया पर कब्जा करने का अधिकार दिया, उसी संचार क्रांति से सत्ता में बैठे लोग हमारे देश के प्रमुख लोगों की जासूसी करवा रहे हैं। इससे बड़ा दुर्भाग्य नहीं हो सकता है। डोटासरा ने कहा, आज जो संचार क्रांति हम देख रहे हैं, वह राजीव गांधी की ही देन है। आज ग्लोबलाइजेशन के जमाने में कंप्यूटर और मोबाइल हाथ में होने से पूरी दुनिया हमारी मु_ी में है। दुर्भाग्य से ऐसी ताकतें देश में सत्ता में आ गई हैं, जो राजीव गांधी के सपने का दुरुपयोग कर रही हैं। राजीव गांधी का सपना 21वीं सदी की संचार क्रांति लेकर आने का था। उनके सपने का दुरुपयोग कर हमारे ही देश के नेताओं और अन्य लोगों के फोन चेक करवा कर जासूसी करवा रहे हैं। मैं समझता हूं यह सपना तो राजीव गांधी या देश के किसी नागरिक ने नहीं देखा था। राजीव गांधी की नीतियों ने देश को आगे बढ़ाया। उन्होंने बहुत पहले देश को 21वीं सदी में ले जाने का सपना देखा, और उस सपने को मूर्त रूप दिया। पंचायतीराज की मजबूती से लेकर युवाओं को वोटिंग राइट देने तक कई काम राजीव गांधी ने किए। देश की तरक्की में उनका बहुत बड़ा योगदान है। गवर्नेंस से लेकर हर सेक्टर में उनका जो विजन था, उससे देश को प्रगति के पथ पर आगे बढऩे का रास्ता मिला। Rajasthan..///..no-one-is-safe-in-the-country-dotasara-312471
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^