न्यायालय ने चोकसी की एफईओ को चुनौती देने वाली याचिकाएं खारिज की
22-Sep-2023 09:17 AM 5232
मुंबई, 21 सितंबर (संवाददाता) बंबई उच्च न्यायालय ने करोड़ों रुपये के बैंक घोटाले के आरोपी कारोबारी मेहुल चोकसी की प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा उसे भगोड़ा आर्थिक अपराधी (एफईओ) घोषित करने की अर्जी को चुनौती देने वाली याचिकाएं गुरुवार को खारिज कर दीं। न्यायमूर्ति एस. वी. कोटवाल ने चोकसी की याचिकाओं पर अपना फैसला सुनाया। याचिकाओं में प्रक्रियात्मक खामियों का आरोप लगाया गया था और ईडी के उन आवेदनों को चुनौती दी गई थी, जिसमें चोकसी को एफईओ घोषित करने की मांग की गई थी। ईडी ने एक विशेष धनशोधन निवारण अधिनियम अदालत में याचिका दायर की थी।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^