सुक्खू करेगें तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल का उद्घाटन
21-Sep-2023 11:52 PM 6256
शिमला, 21 सितंबर (संवाददाता) हिमाचल की राजधानी शिमला में आयोजित होने वाले तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव का उद्घाटन मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खु ऐतिहासिक गाइएटी थिएटर में करेंगे। यह फिल्म महोत्सव स्वतंत्र फिल्म निर्माताओं को उनकी फिल्में प्रदर्शित करने और दर्शकों के साथ जुड़ने के लिए एक मंच प्रदान करता है। इस महोत्सव में 20 देशों और 24 राज्यों की फिल्मों का विविध चयन किया गया है, जिसमें लघु, वृत्तचित्र और फीचर फिल्में शामिल हैं। इस वर्ष 38 अंतरराष्ट्रीय श्रेणी, 62 राष्ट्रीय और पांच हिमाचल प्रदेश की फिल्मों का प्रतियोगिता के लिए आधिकारिक तौर पर चयन कर लिया गया है। इनमें से कुल 68 फिल्मों को स्क्रीनिंग के लिए चयनित किया गया है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^