ऑस्ट्रेलिया ने रूस के खिलाफ लगाये नये प्रतिबंध
24-Feb-2022 09:58 PM 7327
कैनबरा, 24 फरवरी (वार्ता/स्पूतनिक) ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन ने गुरुवार को कहा कि ऑस्ट्रेलिया रूस के खिलाफ नये प्रतिबंध लगा रहा है, जिनमें 300 रूसी सांसदों पर कार्रवाई भी शामिल है। श्री मॉरिसन ने एक प्रेस वार्ता के दौरान कहा, "रूस के खिलाफ कुछ और प्रतिबंध लगाए जाएंगे, क्योंकि हम इस घिनौने कृत्य के लिए जिम्मेदार लोगों की पहचान करते रहे हैं। मैंने आज दोपहर विदेश मामलों और व्यापार विभाग के साथ रूसी संसद के लगभग 300 से अधिक सदस्यों के साथ चर्चा की।" प्रधानमंत्री के अनुसार, स्वीकृत प्रतिबंधों के दूसरे चरण में सेना के कमांडरों, रक्षा अधिकारियों और रूसी सैनिकों के साथ-साथ सैन्य उत्पादन में लगे चार संस्थाओं सहित अतिरिक्त 25 रूसी व्यक्तियों के खिलाफ दंडात्मक उपाय शामिल हैं। गौरतलब है कि बुधवार को ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री ने रूसी सुरक्षा परिषद के आठ सदस्यों के खिलाफ प्रतिबंधों की घोषणा की। इतना ही नहीं, उन्होंने रूसी राज्य विकास निगम वीईबी में ऑस्ट्रेलियाई निवेश के प्रतिबंधों के अलावा पांच रूसी बैंकों के साथ सहयोग पर प्रतिबंध लगा दिया था। यह प्रतिबंध गुरुवार को स्व-घोषित लुहान्स्क और डोनेट्स्क गणराज्यों की मदद से यूक्रेन के डोनबास क्षेत्र में सैन्य अभियान शुरू करने के बाद लगाए गए थे। वहीं यूक्रेन के हमले को लेकर मॉस्को ने कहा कि नागरिकों को कोई खतरा नहीं है क्योंकि सेना ने सैन्य सुविधाओं को निशाना बनाया है न कि यूक्रेन के शहरों को।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^