ब्रिटेन रूस खिलाफ प्रतिबंध बढ़ाने को तैयार
23-Feb-2022 11:13 PM 5659
लंदन, 23 फरवरी (AGENCY) ब्रिटेन की विदेश मंत्री लिज़ ट्रस ने बुधवार को कहा कि रूस अगर यूक्रेन पर बड़े पैमाने पर आक्रमण करता है तो ब्रिटेन रूस के खिलाफ प्रतिबंधों को बढ़ाने के लिए तैयार है। बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, सुश्री ट्रस ने कहा कि आगे के प्रतिबंध लगाने से पहले जमीनी घटनाक्रम को देखना महत्वपूर्ण होगा। उन्होंने कहा कि यह महत्वपूर्ण है कि हम यूक्रेन पर बड़े पैमाने पर आक्रमण का जवाब देने के लिए लॉकर में कुछ और प्रतिबंध बनाए रखे। ब्रिटेन ने यह घोषणा ऐसे समय कि है जब रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने आधिकारिक रूप से मान्यता देने के बाद रूसी समर्थित अलगाववादियों के कब्जे वाले दो यूक्रेनी क्षेत्रों में और सैनिकों को भेजने का आदेश दे दिया है। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने मंगलवार को रूस के खिलाफ प्रतिबंधों की घोषणा की थी। ब्रिटेन ने तीन रूसी अरबपतियों के साथ-साथ पांच रूसी बैंकों पर प्रतिबंध लगा दिए थे। इसके अलावा उनकी ब्रिटेन की यात्रा पर भी प्रतिबंध लगा दिया जाएगा। प्रधानमंत्री जॉनसन द्वारा यूक्रेन के लिए अधिक सैन्य समर्थन की रूपरेखा तैयार करने से पहले इन प्रतिबंधों को लागू करने के लिए डाउनिंग स्ट्रीट वित्त प्रमुखों और नियामकों के साथ एक शिखर सम्मेलन आयोजित करेगा।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^