पाटिल पुणे में ‘कारगिल विजय दिवस’ की रजत जयंती का करेंगे उद्घाटन
20-Jul-2023 01:22 PM 6417
पुणे, 20 जुलाई (संवाददाता) महाराष्ट्र के शिक्षा मंत्री चंद्रकांत पाटिल 22 जुलाई को यहां 'कारगिल विजय दिवस' की रजत जयंती का उद्घाटन करेंगे। हर साल, सरहद संगठनों द्वारा लेह के कारगिल में सरहद कारगिल अंतरराष्ट्रीय मैराथन का आयोजन किया जाता है। इस समारोह को नवी पेठ पुणे में गंजवे चौक के जोशी सभागार में आयोजित किया जाएगा। सरहद संस्था की पहल पर सेना द्वारा रजत जयंती वर्ष में कारगिल के आर्मी स्कूल में 72 फुट ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया है। इसके अलावा, कारगिल युद्ध की विजय की रजत जयंती पर कारगिल में रक्तदान शिविर, कारगिल गौरव यात्रा, विभिन्न पुस्तकों का प्रकाशन, सेमिनार, व्याख्यानों सहित विभिन्न तरीकों से मनाई जाएगी।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^