पंजाब में 191 पुलिस मुंशियों के तबादले: चीमा
25-Mar-2025 12:39 AM 3342
चंडीगढ़, 24 मार्च (संवाददाता) पंजाब के कैबिनेट मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने सोमवार को कहा कि राज्य सरकार ने एक बड़ा फैसला किया कि कोई भी मुंशी दो साल से ज्यादा एक थाने में नहीं रह सकता, इसी फैसले के तहत आज राज्य भर में 191 पुलिस मुंशियों के तबादले कर दिए गए हैं। इससे पहले सरकार ने राज्य में बड़ी संख्या तहसीलदारों के तबादले किए थे। श्री चीमा ने बताया कि पिछले तीन सालों से आप सरकार भ्रष्टाचार के खिलाफ जंग लड़ रही है। सरकार बनने के बाद लगातार सरकार ने बड़ी संख्या में भ्रष्ट अधिकारियों और कर्मचारियों पर सख्त कार्रवाई की है। कइयों को जेल भेजा गया। अब सरकार भ्रष्टाचार, अपराध और नशा तस्करी पर एक साथ कारवाई कर रही है। उन्होंने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने जब आम आदमी पार्टी बनाई तो सबसे पहला और बड़ा सिद्धांत यही था कि आम आदमी पार्टी (आप) भ्रष्टाचार के खिलाफ जंग लड़ेगी और देश में जहां भी 'आप' की सरकार बनेगी वहां भ्रष्टाचार के खिलाफ जबरदस्त कारवाई होगी। राज्य सरकार उसी सिद्धांत पर काम कर रही है। उन्होंने कहा कि चाहे तहसील हो या पुलिस स्टेशन या अन्य सरकारी कार्यालय हो सभी जगहों से भ्रष्टाचार को खत्म किया जा रहा है और भ्रष्टाचार में शामिल लोगों पर कार्रवाई की जा रही है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^