पंजाब में 64 हजार करोड़ का निवेश हुआ: अरोड़ा
26-Jan-2024 06:50 PM 4354
अमृतसर 26 जनवरी (संवाददाता) पंजाब के कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर शुक्रवार को सभी भारतीयों को बधाई देते हुये शहीद उधम सिंह के बलिदान, स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान और भारतीय संविधान के निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीम राव अंबेडकर के बहुमूल्य योगदान को याद किया और कहा कि उनके बलिदान के कारण ही भारत गणराज्य की स्थापना हुई और हमें दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र होने का गौरव प्राप्त हुआ। श्री अरोड़ा ने कहा कि सरकार ने खटकड़ कलां गांव की पवित्र भूमि पर शहीद-ए-आजम सरदार भगत सिंह की शपथ के साथ ही प्रदेश की खुशहाली के लिये काम शुरू कर दिया। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार ने अपने 22 महीने के कार्यकाल के दौरान कई जन-हितैषी पहल की हैं। सरकार ने शहीद जवानों के उत्तराधिकारियों के लिये अनुग्रह राशि 50 लाख रुपये से बढ़ाकर एक करोड़ रुपये कर दी है। इस वित्तीय सहायता योजना के अंतर्गत अग्निवीरों को भी शामिल किया गया है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^