पंजाब सरकार ने अमित शाह का अपमान किया: भाजपा
27-Sep-2023 09:10 PM 6620
चंडीगढ़, 27 सितम्बर (संवाददाता) पंजाब भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उपाध्यक्ष बिक्रमजीत सिंह चीमा ने अमृतसर में हाल ही में आयोजित उत्तरी क्षेत्रीय परिषद की बैठक में भाग लेने आये केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का स्वागत बोर्डों और बैनरों में फोटो और नाम नहीं होने के लिये राज्य की भगवंत सिंह मान सरकार की भर्त्सना की है। श्री चीमा ने बुधवार को यहां जारी एक वक्तव्य में कहा कि बैठक के लिये पंजाब सरकार द्वारा मुख्यमंत्री की तस्वीर वाले स्वागत बोर्डों पर मुख्यातिथि और देश के गृह मंत्री अमित शाह का नाम न लिखना और न ही फ़ोटो लगाना अत्यंत निंदनीय है। ऐसा करने राज्य सरकार ने श्री शाह का स्वागत करने के वजाय अपमान किया है जिसकी प्रदेश भाजपा कड़ी निंदा करती है। उन्होंने दावा किया कि बाकी कर कसर नगर निगम ने भाजपा द्वारा लगाए गए अमित शाह के स्वागत वाले बोर्ड उतार कर पूरी कर दी।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^