लोग डेंगू से मर रहे हैं, धामी लंदन घूम रहे हैं : कांग्रेस
27-Sep-2023 07:42 PM 4926
हरिद्वार/नयी दिल्ली, 27 सितम्बर (संवाददाता) उत्तराखंड कांग्रेस ने राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पर हमला करते हुए बुधवार को कहा कि राज्य की राजधानी देहरादून के साथ ही हरिद्वार तथा ऋषिकेश में लोग डेंगू से मर रहे हैं और मुख्यमंत्री लंदन की सैर पर गये हैं। उत्तराखंड कांग्रेस के उपाध्यक्ष तथा प्रवक्ता धीरेंद्र प्रताप ने श्री धामी के विनिवेश के नाम पर लंदन के दौरे को राज्य की जनता के साथ छलावा बताते हुए कहा है कि देहरादून हरिद्वार में सैकड़ो लोग डेंगू की चपेट में हैं और मुख्यमंत्री विनिवेश के नाम पर लंदन दौरे में मस्त है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^