पटनायक के खिलाफ भाजपा का विशेषाधिकार हनन का नोटिस
27-Sep-2023 07:35 PM 2206
भुवनेश्वर, 27 सितंबर (संवाददाता) ओडिशा विधानसभा में बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का नोटिस दिया जिसे लेकर सदन में जोरदार हंगामा हुआ। भाजपा के मुख्य सचेतक मोहन माझी ने श्री पटनायक पर विपक्ष पर हमला करने और विधानसभा की गरिमा को कम करने का आरोप लगाया।आरोप के अनुसार मुख्यमंत्री ने 25 सितंबर को सदन में अपने “स्वत:संज्ञान” बयान में विपक्षी दलों को कथित तौर पर “जनविरोधी” कहा था। इस मुद्दे को लेकर भाजपा "श्री पटनायक से माफी की मांग कर रही है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^