पंजाब, उप्र चुनाव - जजपा की स्थिति बेगानी शादी में अब्दुल्ला दीवाना जैसी : चौटाला
25-Jan-2022 07:53 PM 3666
सिरसा, 25 जनवरी (AGENCY) इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) के प्रधान महासचिव अभय सिंह चौटाला ने आज आरोप लगाया कि जननायक जनता पार्टी के नेता बिना बुलाये पंजाब व उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी का प्रचार करने जा रहे हैं और उनकी स्थिति बेगानी शादी में अब्दुल्ला दीवाना जैसी है। श्री चौटाला यहां एलनाबाद हलके में दौरे के दौरान पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने भाजपा-जजपा गठबंधन पर चुटकी लेते हुए कहा कि दोनों पार्टियों का विलय हो चुका है और आधिकारिक घोषणा होनी बाकी है। उन्होंने कहा कि जजपा नेता बिना बुलाये पंजाब, उत्तर प्रदेश में भाजपा के लिए वोट मांगनेे जा रहे हैं जबकि इनेलो एक अधिकार के साथ पंजाब में शिरोमणि अकाली दल का समर्थन कर रहा है, वहीं उत्तर प्रदेश में अखिलेश उन्हें बुलाया जा रहा है। श्री चौटाला ने दावा किया कि निष्पक्ष चुनाव हुए तो भाजपा का पंजाब में खाता भी नहीं खुलेगा और उप्र में भी भाजपा सत्ताच्युत होगी।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^