बिहार में पंचायत चुनाव (Bihar Panchayat Election 2021)
24-Sep-2021 03:23 PM 3107
पटना। बिहार में पंचायत चुनाव (Bihar Panchayat Election 2021) के पहले चरण में ग्राम पंचायत सदस्य, ग्राम कचहरी पंच, मुखिया, सरपंच, पंचायत समिति सदस्य व जिला परिषद के पदों के लिए मतदान (Bihar Panchayat Election First Phase Voting) जारी है। इस दौरान गया व औरंगाबाद में हिंसक झड़प की सूचना मिली है। पहले चरण में 11.48 लाख मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। कई जगह मतदान विलंब से शुरू हुआ तो कुछ जगह अभी भी परेशानी है। मुंगेर के तारापुर के दो बूथों पर ईवीएम बार-बार खराब हो जा रहा है। पहले चरण में 10 जिलों के 12 प्रखंडों में 15,328 प्रत्याशियों ने विभिन्न पदों के लिए नामांकन पत्र दाखिल किया था, जिनमें से 858 पदों पर प्रत्याशी निर्विरोध विजयी रहे, जबकि 72 पदों पर किसी भी प्रत्याशी ने नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया। जमुई के सिकंदरा में ईवीएम में आई खराबी के दौरान धूप से बचने के लिए कोई व्यवस्था नहीं की गई थी। राहत के लिए मतदाताओं ने लाइन में ही शरबत का इंतजाम किया। अब इसके लिए किसने चीनी दी, यह तो पता नहीं चला, लेकिन पानी और बाल्टी का इंतजाम मतदाताओं ने खुद किया।जमुई जिले के सिकंदरा प्रखंड के ईंटासागर पंचायत के धधौर हाई स्कूल मतदान केंद्र पर मतदाताओं की लंबी कतार लगी हुई है। मतदान शांतिपूर्ण है। Panchayat Election..///..panchayat-election-in-bihar-bihar-panchayat-election-2021-319321
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^