परिवार की खातिर अखिलेश कार्यकर्ताओं को भूले: भूपेंद्र चौधरी
22-Apr-2024 08:58 PM 3064
लखनऊ 22 अप्रैल (संवाददाता) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने सोमवार को कहा कि परिवारवाद और वंशवाद समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव की असली पहचान है और उनका समाजवाद से दूर दूर तक कोई रिश्ता नहीं है। श्री चौधरी ने कहा कि परिवारवाद अखिलेश पर इस कदर हावी है कि वे अपने कार्यकर्ताओं को भूल गये हैं। इसकी झलक भतीजे तेज प्रताप यादव को कन्नौज से, पत्नी डिंपल यादव को मैनपुरी से ,भाई धमेंद्र यादव को आजमगढ़ से और चाचा शिवपाल को पहले बदायूं से टिकट दिया बाद में चचेरे भाई आदित्य यादव टिकट दिया गया। सपा अध्यक्ष के इस अंदाज से कार्यकर्ताओं में काफी निराशा और हताशा है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^