सपा ने घोषित किये दो उम्मीदवार
22-Apr-2024 08:53 PM 7398
लखनऊ, 22 अप्रैल (संवाददाता) समाजवादी पार्टी (सपा) ने सोमवार को कन्नौज और बलिया निर्वाचन क्षेत्रों से अपने उम्मीदवार घोषित किये हैं। खुद के कन्नौज संसदीय क्षेत्र से चुनाव लड़ने की अटकलों को विराम देते हुये श्री यादव ने अपने भतीजे और मैनपुरी के पूर्व सांसद तेज प्रताप सिंह यादव को कन्नौज का टिकट थमाया है वहीं पार्टी ने बलिया संसदीय क्षेत्र से पूर्व विधायक सनातन पांडे को मैदान में उतारा है। उन्हें भाजपा उम्मीदवार और राज्यसभा सांसद नीरज शेखर के खिलाफ खड़ा किया गया है, जो पूर्व प्रधान मंत्री चंद्र शेखर के बेटे हैं। नीरज शेखर ने दो बार सपा प्रत्याशी के रूप में बलिया संसदीय क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया था।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^