15-Mar-2025 07:45 PM
4514
पुणे, 15 मार्च (संवाददाता) पश्चिमी उत्तर प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़, विदर्भ, पश्चिम बंगाल के गांगेय में अलग-अलग स्थानों पर दिन का तापमान सामान्य से काफी अधिक ऊपर रहा।
मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी मध्य प्रदेश, गुजरात क्षेत्र में अधिकांश स्थानों पर तापमान सामान्य से 3.1 से 5.0 डिग्री सेल्सियस ऊपर रिकॉर्ड किया गया। पूर्वी उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, पूर्वी मध्य प्रदेश, मराठवाड़ा में कई स्थानों पर, मध्य महाराष्ट्र में कुछ स्थानों पर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, पश्चिमी राजस्थान, बिहार, कोंकण और गोवा, तेलंगाना और उत्तरी आंतरिक कर्नाटक में अलग-अलग स्थानों पर, तटीय और दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक, रायलसीमा और तटीय आंध्र प्रदेश और यानम में कई स्थानों पर सामान्य से 1.6 से 3.0 डिग्री सेल्सियस तक अधिक रहा।...////...